कुछ और भी तलाशें

Saturday 7 March 2009

झगड़ा हुआ तो पति का लिंग काट दिया !

झगड़े के बाद एक पत्नी को अपने पति पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपने सोए हुए पति का लिंग काट दिया। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के अमराइवाडी इलाके में यह घटना हुई। 1 मार्च की शाम कैलाशबेन मकवाना (23) का अपने पति कानुसिंह (23) से झगड़ा हो गया। इस पर कैलाशबेन को इतना गुस्सा आया कि उसने चाय में बेहोशी की दवा मिला कर पिला दी और बेहोशी छाने पर रसोई के चाकू से उसका लिंग काट दिया। कानुसिंह का काफी खून बह गया था। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका दो घंटे तक ऑपरेशन चला।

डॉक्टरों का कहना है कि कानु की हालत अभी स्थिर है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। डॉ. गौतम के मुताबिक हमने स्किन ग्राफ्टिंग कर दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 15-20 दिन लग सकते हैं। पुलिस ने कैलाशबेन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पहले बताया पुलिस को बताया कि कुछ गहने गिरवी रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में यह खुलासा हुया कि इस आशंका में थी कि पति किसी दूसरी जवान महिला के फेर में उसे छोड़ न दे। 

मूल समाचार यहाँ पढ़ा जा सकता है।