कुछ और भी तलाशें

Monday 11 January 2010

तीन महिलाओं की हवस के शिकार मरणासन्न वेटर को नदी में फेंका गया, पुलिस तलाशी में जुटी

पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने और उसके साथ बलात्‍कार करने के आरोप में तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने इस युवक के साथ चार दिनों तक बलात्‍कार किया और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे कय्यूमाबाद नदी के पास फेंक दिया। पाकिस्‍तानी अखबार डेली टाइम्‍स के मुताबिक पीड़ित युवक की उम्र 23 वर्ष है और उसका नाम खलील मोहम्‍मद है। खलील, कराची के क्लिफटन (नीलम कॉलोनी) इलाके के एक छोटे से रेस्‍टोरेंट में वेटर का काम करता है। वह कुछ दिनों पहले ही रहिमयार खान शहर से कराची आया था।

पूछताछ में खलील ने बताया कि 27 जनवरी की रात को एक व्यक्ति ने रेस्‍टोरेंट में आकर कहा कि बाहर कार में बैठीं महिलाओं को खाना देकर आओ। ऑर्डर देने के बाद वह व्यक्ति कार की तरफ चला गया। खाना देने के लिए जैसे ही खलील कार की तरफ गया, कार में बैठीं महिलाएं ने कहा कि वह इस इलाके में नई हैं और उन्हें इलाके की जानकारी नहीं है। खलील के मुताबिक उनमें से दो महिलाएं लगभग 25 साल की थी, जबकि तीसरी 30 साल से ज्‍यादा उम्र की थी।

महिलाओं ने खलील से कहा कि वह उनके घर रोज खाना पहुंचा दिया करे और उनके साथ चलकर उनका घर देख ले। घर पहुंचने पर महिलाओं ने उसे पीने के लिए दूध दिया। जिसे पीने के बाद उसे नशा महसूस होने लगा। जैसे ही खलील को होश आया उसने देखा कि एक महिला उसके साथ अश्‍लील हरकतें कर रही थीं। कराची के अतिरिक्‍त पुलिस कमिश्‍नर असद रजा ने बताया कि महिलाओं ने चार दिन तक खलील के साथ दुराचार किया और उसके बाद उसे कय्यूमाबाद नदी के पास फेंक दिया। फिलहाल खलील की हालत काफी खराब है। उसके गुप्तांग से खून निकल रहा है और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।

रजा के मुताबिक महिलाएं कराची के पॉश इलाके क्लिफटन की हैं और अमीर परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। रजा ने कहा कि मामला जटिल है पर उन्‍हें उम्‍मीद है कि वो जल्‍द ही उन महिलाओं को गिरफ्तार कर लेंगे।


4 comments:

दिनेशराय द्विवेदी said...

आप का जवाब नहीं खबर लाने में।

संजय बेंगाणी said...

काफी पूरानी है यह खबर तो....

ब्लॉ.ललित शर्मा said...

ऐसा भी होता है:)

aarkay said...

नारी सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल!