सात फेरे लेने और जीवन भर साथ रहने की कसमें खाने के बाद भी एक रिश्ता बेमानी हो गया। दादरी कोतवाली क्षेत्र के राव विहार में शनिवार देर रात पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला तीन बच्चों की मां है और मृतक डीडीए का कर्मचारी था। मर्डर की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई न हुई तो गुस्साए लोगों ने डेड बॉडी को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा हंगामा काटा। घटना के बाद महिला, उसके तीन बच्चे और उसका प्रेमी फरार हो गए है। मृतक के पिता ने दादरी कोतवाली में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक, खुसेर्दपुरा निवासी अजयपाल पुत्र सरदार सिंह पिछले एक साल से पत्नी बेबी उर्फ नीलम और तीन बच्चे के साथ दादरी की राव विहार कॉलोनी में रहता था। सरदार सिंह का कहना है कि उसके बेटे ने उसे किसी काम से रविवार को दादरी बुलाया था। जब वह रविवार की सुबह उसके मकान पर पहुंचा तो घर का गेट लगा हुआ था। जब वह गेट खोल कर अंदर गया तो उसका बेटा मरा हुआ मिला। इससे देख वह बिलखने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
कुछ और भी तलाशें
Showing posts with label फरार. Show all posts
Showing posts with label फरार. Show all posts
Monday, 8 September 2008
Saturday, 16 August 2008
महिलाओं ने पोती, महिला के मुंह पर कालिख
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांगडा जिले के पालमपुर थाना के गांव मट्ट में एक विवाहिता के मुंह पर कालिख पोत कर उसे गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के साथ ऐसा सलूक करने वाले कोई और नहीं, गांव के महिला मंडल के ही सदस्य थे। कांगड़ा जिले में संभवत : यह इस प्रकार का पहला मामला है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
जागरण की ख़बर के मुताबिक उक्त गांव की विवाहिता बीना देवी पत्नी राजेश कुमार को यह सजा इसलिए मिली क्योंकि उसका गांव के ही एक अविवाहित युवक अजीत कुमार पुत्र मिलाप चंद के साथ उसका प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसी चक्कर में गांव से फरार होने व उसके बाद अजीत कुमार की लाश नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के छू घेरा में मंगलवार रात को मिली थी। पालमपुर थाना के प्रभारी बदरी सिंह ने इस बात की पूष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त गांव में पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस गांव की 25 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to:
Posts (Atom)