कुछ और भी तलाशें

Monday 26 May 2008

ढाई महीने की बच्ची को छोड़कर भागी मां

बदलते जमाने के साथ ही ममतामयी मां का रुप भी बदल रहा है। महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई हैं कि एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़कर भाग गई। जहां नोएडा में आरुषि हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, वहीं ग्रेटर नोएडा में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। एक मां अपनी ढाई महीने की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। फरार महिला का पिछले 6 दिन से पता नहीं चल सका है। महिला के प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है। बिन मां की बच्ची को उसकी 12 साल की मौसी ने सहारा दे रखा है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में रहने वाला शिवनाथ 19 मई को जब काम पर से लौटकर अपने घर आया, तो उसकी बीबी गोमती गायब थी। गोमती ने अपनी ढाई महीने की बच्ची संध्या को पड़ोसी के यहां छोड़ दिया था, उसने कहा था कि वह किसी काम से बाहर जा रही है और आधे घंटे में लौट आएगी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो शिवनाथ ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक गोमती का कोई पता नहीं चला है।

शिवनाथ ने जब कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, तो पुलिस ने उसे यह कहकर टरका दिया कि दो-चार दिन और ढूंढ लो। शिवनाथ ने बताया कि पहले भी गोमती दिन दिनभर गायब रहती थी। उसके लाख समझाने के बाद भी गोमती पर कोई असर नहीं पड़ता था। गोमती के इस रवैये के कारण कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। उसे मुहल्ले वालों से पता चला है कि उसके पीछे कुछ लड़के उसके घर आते थे। उसने आशंका जताई कि गोमती अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
सौजन्य: नवभारत टाइम्स

No comments: