कुछ और भी तलाशें

Wednesday 2 July 2008

हर ऑस्ट्रेलियाई औरत के 13 सेक्स पार्टनर: सर्वे कहता है

एक सर्वे के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में औरतों के औसतन 13 अलग-अलग सेक्स पार्टनर होते हैं। ऑनलाइन सर्वेक्षण के मुताबिक महिलाएं अपने पति और प्रेमी को गच्चा देकर अलग-अलग पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की कोशिश करती हैं। इस कवायद के पीछे अपनी काम-क्रीडा फंतासियों को सच करने की मानसिकता काम करती है।

The Daily Telegraph में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेक्षण यह भी दावा करता है कि प्रत्येक तीन में से एक महिला को जबरन शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करना पड़ा है। ज्यादातर मामलों में उनकी जान-पहचान के पुरुषों ने ऐसा किया। सर्वे के नतीजों पर आधारित एक किताब में ऑस्ट्रेलियाई औरतों के सेक्स जीवन में यौन उत्पीड़न से जुड़े औरतों के तमाम अनुभव दर्ज किए गए हैं। इसे फिल्म विकास अधिकारी जॉन सॉअर्स ने लिखा है। सर्वे में हर उम्र की दो हजार औरतों ने अपने अच्छी, बुरी और अत्याचार के तहत की गई काम-क्रीडा़यों को कहानियों और विचारों के जरिए जाहिर किया है।

इसके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में नियमित तौर पर प्रत्येक चार में से एक महिला अश्लील फिल्में देखती है। लगभग 61 फीसदी महिलाएं कम से कम महीने में एक बार हस्तमैथुन करती हैं। हर पांच में से एक महिला ने सेक्स करने के दौरान विडियो रिकॉर्डिंग की है, यानी अपना ख़ुद का सेक्स टेप तैयार किया है। सर्वे में दावा किया गया है कि महिलाओं में अलग-अलग लोगों के साथ सेक्स करने की चाहत तेजी से बढ़ रही है। कई महिलाओं को अपनी सेक्स लाइफ रूखी होने की शिकायत है। तीन में से एक महिला को ही कभी-कभी चरमसुख महसूस हुआ है। लगभग आधी ( 49 फीसदी) महिलाओं ने कहा है कि जब भी मौका मिले, हम सेक्स करना चाहेंगे। जॉन का कहना है कि कई महिलाएं भावनात्मक संबंधों की तलाश में रहती हैं, लेकिन ज्यादातर को ऐसे साथी की तलाश है जो बिस्तर पर ठीक से प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हों। उन्हें ऐसे पुरुष चाहिए जो ज्यादा वक्त तक प्यार करने में सक्षम हों। हालांकि इन बेबाक ख्यालों वाली औरतों ने सेक्स के पहले भावनात्मक करीबी की चाह भी प्रकट की है।

जॉन के मुताबिक औरतों को यह समझना होगा कि उनकी आवाज और ख्याल ही उनके सबसे कामुक अंग हैं। जब तक वे अपनी कल्पनायों और जरूरतों के बारे में नहीं बताएंगी, पुरुषों को कैसे पता चलेगा। औरतें चरमसुख महसूस करने का दिखावा तो करेंगी, लेकिन अपनी कामुक जरूरतों के बारे में साथी से बात नहीं करेंगी।

ज्यादा जानकारी यहाँ ...

The average Australian woman has 13 different sex partners in her life, a major online survey has found. Women are also cheating more on husbands and boyfriends, are becoming more sexually experimental and are exploring porn.

Men needed to be "trained" on good sex techniques, but also how to treat women appreciably.

Read more here ...

No comments: