कुछ और भी तलाशें

Tuesday 17 June 2008

गाँव वालो, मैं 11 हजार वोल्ट की तार को छू रही हूँ ...

फरीदाबाद में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला बाजड़ी गांव के खेतों में 11 हजार वोल्ट की तार वाले पोल पर चढ़ गई। वह धीरे-धीरे तारों की तरफ बढ़ रही थी। उसे पोल पर चढ़ते हुए ग्रामीण ने देख लिया। उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। थोड़ी ही देर बाद गांव वालों की भीड़ मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतरने के लिए कहने लगे। महिला ने उतरने से इनकार कर दिया। उसके बाद कुछ ग्रामीण रस्सा वगैरह लेकर पोल पर चढ़ती महिला को उतारने के लिए चढ़ गए। इससे पहले कि महिला तारों तक पहुंच पाती, ग्रामीणों ने उसे पोल पर ही पकड़ लिया और उसे जैसे-तैसे करके पोल से नीचे उतार लिया। बाद में महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

महिला के पोल पर चढ़ी होने के दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी बल्लभगढ़ कुलदीप सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची। इस बारे में थाना मुजेसर प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि महिला कुछ बोल नहीं रही है। इसलिए उसका नाम व पता नहीं चल रहा है। महिला को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
(समाचार दैनिक जागरण से साभार)

No comments: