कुछ और भी तलाशें

Friday 20 June 2008

पहले जहर, फिर आग

एक तरफ पति-पत्नी के झगड़ने के मामले आ रहे हैं, वहीं नंदग्राम में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने जहर खाकर खुद को आग लगा ली। पहले उसने जहर खा लिया। उसके बाद भी जब पत्नी के मायके वाले नहीं पसीजे, तो उसने खुद को आग लगा ली। सुसराल वालों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लाया। उसकी बिगड़ी हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

स्ट्रीट नंबर टू में रहने वाले रतिराम की पत्नी किसी बात से नाराज होकर तीन महीने पहले मायके चली गई थी। मंगलवार रात रतिराम ससुराल पहुंच गया। इस बार भी उसकी पत्नी ने जाने से मना कर दिया। इस पर गुस्से में रतिराम ने अपनी जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने एक बार फिर से सुसराल वालों से पत्नी को उसके साथ भेजने के लिए कहा। ससुराल वालों ने तब भी उसकी पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इस बात से आहत रतिराम ने खुद को लगा ली। ससुराल वालों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रतिराम के परिजनों ने सिहानी गेट पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नवभारत टाइम्स के अनुसार रतिराम की शादी पांच साल पहले पड़ोस में रहने वाले परम की बेटी बेबी से हुयी थी। दंपती को एक बेटा और बेटी है। बताया गया है कि लगभग तीन महीने बेबी पति से नाराज होकर मायके चली गई थी। रतिराम के लगातार उसे घर बुलाने पर भी वह आने को तैयार नहीं थी।

No comments: